डूंगरपुर। डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला परिषद ओर पंचायत समितियों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। डूंगरपुर जिला परिषद में अब 37 वार्ड होंगे। 10 वार्ड नए बनाए गए है। पहले 27 वार्ड थे। जबकि जिले में अब 14 पंचायत समितियां होगी। जिसमें 234 वार्ड होंगे। ऐसे में जिले में अब 10 नए जिला परिषद सदस्य बनेंगे। जबकि पाड़वा और भंडारी 2 नई पंचायत समितियां बनने से उनमें 2 नए प्रधान ओर उपप्रधान भी चुने जाएंगे। ऐसे में जिले में राजनीतिक तस्वीर भी बदलेगी। डूंगरपुर जिले की 14 पंचायत समितियों में 442 ग्राम पंचायतें होगी। सागवाड़ा सबसे बड़ी पंचायत समिति होगी, जिसमे 27 वार्ड है। वही इसमें 58 ग्राम पंचायतें होगी। जबकि गामड़ी अहाड़ा में 15 वार्ड होंगे। लेकिन इसमें पंचायतों की संख्या सबसे कम 18 होगी। वही इसमें 1042 राजस्व गांव होंगे। सभी पंचायत समितियों में कुल आबादी 13 लाख 11हजार 806 है। इस तरह 1 लाख 75 हजार 306 की आबादी के साथ सागवाड़ा पंचायत समिति में सबसे बडी आबादी रहती है। आइए देखते है जिला परिषद की तस्वीर
डूंगरपुर जिला परिषद में पहले 27 वार्ड हुआ करते थे। लेकिन अब 37 वार्ड होंगे। यानि 10 नए वार्ड बनाए गए है। जिला परिषद में अब 37 सदस्य होंगे। जिला परिषद वार्ड में कितनी ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है इसी तहत जिला परिषद वार्ड चितरी में 10, घाटा का गांव में 11, खड़गदा में 10, भिलुड़ा में 9, आरा में 10, ठाकरडा में 12, वरदा में 11, पाड़वा में 14, सरोदा में 11, साबला में 9, म्याला में 11, निठाउवा में 12, पूंजपुर में 10, नादली अहाड़ा में 9, आसपुर में 10, बनकोड़ा में 15, पुनाली में 19, कोलखंडा में 14, बिलड़ी में 15 ओर मेंताली वार्ड में 14 पंचायतें होगी। : सभी 14 पंचायत समितियों की तस्वीर


