भीलवाड़ा में ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी:सुबह से बादल छाए, तापमान में गिरावट और कोहरे की संभावना बढ़ी

भीलवाड़ा में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर बीती रात से महसूस होने लगा। सुबह से ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान नहीं जताया है, लेकिन दिन और रात के तापमान में कमी के साथ हल्का कोहरा भी पड़ सकता है। सुबह से बादल छाए और तापमान में गिरावट प्रदेश भर में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भीलवाड़ा में भी दिखा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह सवेरे स्कूली स्टूडेंट्स और कामकाज पर जाने वालों को ऊनी कपड़े पहनने पड़े। व्यापार और अन्य काम पर जाने वालों को भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बादल छाए रहने से तापमान गिरेगा सुबह से बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम 11.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम 25.5 और न्यूनतम 9.1 डिग्री था। आज का अनुमानित अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री तक जा सकता है। बादल छाए रहने के कारण सूरज के दर्शन कम हुए और विजिबिलिटी प्रभावित रही। 27 जनवरी से नया सिस्टम सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जनवरी को नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसके चलते दिन और रात के तापमान में और उतार-चढ़ाव हो सकता है और ठंडी हवाओं की संभावना बढ़ जाएगी। हल्का कोहरा पड़ेगा मौसम विभाग के मुताबिक ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है साथ ही सुबह और रात के समय कोहरा छाने की भी आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *