खंडार विधायक पश्चिम बंगाल में भाजपा जिला प्रभारी बने:संगठन में काम करने अनुभव के चलते मिली अहम जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया है‌। भाजपा ने खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल को पश्चिम बंगाल के आसनसोल ज़िले का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। विधानसभा चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी भाजपा सूत्रों के अनुसार, आसनसोल ज़िले में संगठन को नई ऊर्जा देने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। पार्टी को विश्वास है कि श्री गोठवाल अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दक्षता के बल पर क्षेत्र में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएंगे।इस नई जिम्मेदारी के साथ जितेंद्र गोठवाल पश्चिम बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके मार्गदर्शन में आसनसोल ज़िले में भाजपा को नई दिशा और गति मिलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले खंडार विधायक गोठवाल राजस्थान भाजपा में महामंत्री, मंत्री जैसे पदों पर चुके हैं और उन्हें संगठन में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। आगामी दिनों में बंगाल में विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित है। ऐसे विधायक जितेंद्र गोठवाल अब पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए मोर्चा संभालते हुए दिखाई देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *