भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी पहुंचे रजरप्पा:मां छिन्नमस्तिका के दर्शन किए, कहा- भारत की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और सक्षम हाथों में है

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर में मां छिन्नमस्तिके के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। वहीं, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा-भारत की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत और सक्षम हाथों में है। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत की ओर बुरी नजर से देखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मां के चरणों में शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया इधर, उनके आगमन से पूर्व मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर पहुंचने पर एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मां के चरणों में शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि रजरप्पा मंदिर में आकर जो आत्मिक शांति और सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मां ने चाहा तो मैं फिर आऊंगा। पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ निगरानी रखी जा रही उन्होंने स्वयं को मां के दरबार में पहुंचकर गौरवान्वित महसूस करने की बात कही। मां के दर्शन के बाद नौसेना प्रमुख ने कहा-देश की भौगोलिक संरचना का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जल क्षेत्र से जुड़ा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जहां-जहां भारतीय नौसेना तैनात है, वहां पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नौसेना प्रमुख ने मां छिन्नमस्तिके से देश के जवानों के लिए साहस, संयम और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *