श्रीगंगानगर में मावठ का दौर शुरू:आज भी बारिश का येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी

श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के साथ ही मौसम में बदलाव हुआ है। जिससे मावठ की बारिश का दौर शुरू हो चुका है। गुरुवार रात को 10 बजे जिला मुख्यालय सहित आस-पास के इलाकों में मावठ की पहली तेज बारिश हुई। वहीं, शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश व बूंदाबांदी होती रही। बारिश से इलाके में ठंडक बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं, बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने हनुमानगढ़ जिले में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवाएं चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार- प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 27-28 जनवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *