जोधपुर में ठंड के इस मौसम में बच्चों को सर्दी-जुकाम, खांसी और निमोनिया जैसी बीमारियां तेजी से जकड़ रही हैं। इसके चलते हॉस्पिटल की OPd में आने वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है। उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन मकवाना ने चेतावनी दी है कि माता-पिता अब सावधानी रखें डॉ. मकवाना ने बताया, बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने से संक्रमण जल्दी फैलता है। उन्हें घर में ज्यादा रखें, गर्म कपड़े पहनाएं, पौष्टिक भोजन दें और भीड़ वाली जगहों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न दें, लक्षण दिखते ही अस्पताल ले आएं। बता दें कि उम्मेद हॉस्पिटल की OPd में इन दिनों सीजन में मरीज 20-25 फीसदी बढ़ जाते हैं। इससे बचने के लिए डॉक्टरों ने बच्चों को ठंड से दूर रखने, घर में गर्म वातावरण में रखने, गर्म खाना खिलाने की सलाह दी है।


