उदयपुर में मौसम बदला, आसमान में बादलों का डेरा:सर्दी से राहत के बीच आज से ठंडी हवाएं चली, स्कूलों का समय भी आज से पहले वाला

पिछले दिनों से सर्दी कम होने से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन आज से उदयपुर में मौसम पलट गया है। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है और थोड़ी ठंडी हवाएं चल रही है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। इसी के चलते आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है और ठंडी हवाओं से सर्दी का असर बढ़ा है। सुबह करीब साढ़े दस बजे तक इसी प्रकार का मौसम बना हुआ है। वैसे पिछले दिनों मौसम साफ होने और लगातार धूप होने से सर्दी से काफी राहत मिली थी लेकिन आज बदले मौसम के साथ ही ठंडी हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया। उदयपुर में 22 जनवरी का न्यूनतम तापमान 10.2 और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री से. रहा। आज से ही स्कूलों का समय पूर्ववत किया था
उदयपुर में एक दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने आदेश निकाल कर स्कूलों का समय पूर्ववत किया था। इस आदेश के तहत उदयपुर जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालय आज 23 जनवरी से पूर्व निर्धारित समय पर संचालित करने के आदेश निकाले थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिला कलेक्टर नमित मेहता के आदेश पर 6 जनवरी से जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सर्दी के चलते सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया था। नए आदेश के साथ ही आज से ही स्कूलों ने अपना समय बदल दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *