महिला ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या:पति खेत पर था, घर लौटने पर देखा पत्नी के मुहं से निकल रहा था झाग, इलाज के दौरान मौत

हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। महिला ने गुरुवार शाम यह कदम उठाया था, जिसके बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, खंडवा जिले के छनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम फेफरी निवासी बसंत कोरकू अपनी पत्नी पप्पी बाई (30) के साथ पिछले आठ महीनों से हरदा के ग्राम धनकार में संजय राजपूत के खेत में मजदूरी कर रहा था। पति के खेत जाने के बाद उठाया कदम गुरुवार शाम बसंत कोरकू ने अपनी पत्नी से गाय-भैंस को भूसा डालने को कहा और खुद खेत में काम करने चला गया। इसी दौरान पप्पी बाई ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब बसंत खेत से वापस लौटा तो उसने देखा कि पप्पी बाई के मुंह से झाग निकल रहा था। उसने तुरंत खेत मालिक को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस से महिला को सिराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात करीब 7:30 बजे पप्पी बाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका के दो बच्चे हैं—14 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी। दोनों बच्चे अपने दादा-दादी के साथ पैतृक गांव में रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *