मंडला जिले में आयोजित ‘मंडला गॉट टैलेंट’ प्रतियोगिता का सेमीफाइनल राउंड गुरुवार शाम झंकार भवन में संपन्न हुआ। इसमें जिले के उभरते कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद चयन समिति ने गायन और नृत्य विधा के फाइनल राउंड के लिए 10-10 प्रतिभागियों का चयन किया है। सेमीफाइनल में गायन विधा के 26 और नृत्य विधा के 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गुरुवार को पहले गायन और फिर नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। चयन समिति ने प्रतिभागियों के सुर, ताल, भाव-भंगिमा और मंच प्रस्तुति का बारीकी से मूल्यांकन किया। ये पहुंचे फाइलन में गायन विधा से फाइनल में पहुंचने वाले प्रतिभागियों में अभिषेक अग्निहोत्री, पम्पा ठाकुरता, रूपेश सोनवानी, अभिजय झा, शेख रेहान, आयुष उपाध्याय, रमन बरमैया, अभिषेक बाजपेयी, शाहबाज कुरेशी और जोसमी वरकड़े शामिल हैं। नृत्य विधा के फाइनलिस्ट में सौम्या खरे, नंदनी मरावी, शादन जमाल, वंशिका श्रीवास्तव, वरुण राज कुशवाहा, मीनू मयरोबिना सिंह, अनिमेष मरावी, नियति द्विवेदी, अंशिका पटेल और कंचन झारिया के नाम हैं। आयोजकों के अनुसार, ‘मंडला गॉट टैलेंट’ प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आज शुक्रवार शाम ज्ञानदीप विद्यालय परिसर में होगा। चयनित प्रतिभागी यहां विजेता बनने के लिए अपनी अंतिम प्रस्तुतियां देंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के कलाकारों को स्थानीय मंच प्रदान कर उन्हें बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर देना है। ‘मंडला गॉट टैलेंट’ प्रतियोगिता की अन्य तस्वीरें…


