सिंगरौली एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग:वाहन जलकर खाक; मोरवा से जयंत जा रहे सभी यात्री सुरक्षित

सिंगरौली जिले के एनसीएल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह एक चलती इंडिगो कार में आग लग गई। मोरवा से जयंत की ओर जा रही यह कार कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सप्रेस वे पर अचानक कार से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके कुछ ही पलों बाद कार में तेज लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेस वे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने जली हुई कार को मौके से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *