घर से 3KM दूर मिला अग्निवीर सैनिक का शव:3 महीने बाद घर लौट रहा था, मथुरा से परिजनों को फोन कर कहा था डेढ़ घंटे में आ रहा हूं

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक अग्निवीर सैनिक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। अग्निवीर सैनिक 3 महीने घर जा रहा था। घर से करीब 3 किलोमीटर दूर ही उसका शव पड़ा मिला। सैनिक के परिजनों का कहना है कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है। 3 साल पहले पुष्पेंद्र अग्निवीर में भर्ती हुआ था। जो कि सियाचिन में पोस्टेड था। 3 महीने बाद घर लौट रहा था पुष्पेंद्र ताऊ शेर सिंह ने बताया कि मेरा भतीजा पुष्पेंद्र (22) निवासी पीपला गांव का रहने वाला था। वह 3 साल पहले ही अग्निवीर में भर्ती हुआ था। पुष्पेंद्र कल 3 महीने बाद छुट्टी लेकर घर आ रहा था। पुष्पेंद्र ने कल शाम 7 बजे घर पर अपने पिता विजय सिंह को फोन कर कहा था कि वह मथुरा पहुंच गया है। करीब डेढ़ घंटे बाद वह घर आ जायेगा। परिजन पुष्पेंद्र के आने का इंतजार कर रहे थे। रात के 10 बज चुके थे परिजन पुष्पेंद्र के आने का इंतजार कर रहे थे। झाड़ियों में पड़ा मिला शव पुष्पेंद्र रात 10 बजे तक घर नहीं आया तो, पुष्पेंद्र का भाई रूपेंद्र, पिता विजय सिंह और गांव के कुछ युवक पुष्पेंद्र को ढूंढने के लिए गांव से निकल गए। सभी लोग पीपला गांव के बस स्टैंड तक पुष्पेंद्र को ढूंढते हुए पहुंचे लेकिन, पुष्पेंद्र का कुछ पता नहीं लगा। उसके बाद सभी लोग गांव की तरफ आ रहे थे। तभी गांव के एक युवक को सड़क किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। रात को शव मोर्च्युरी में रखवाया ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो, वहां काफी खून बिखरा हुआ था। शव को देखा तो, वह शव पुष्पेंद्र का निकला। ग्रामीण तुरंत पुष्पेंद्र को लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुष्पेंद्र के शव का आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुष्पेंद्र का एक बड़ा भाई और छोटी बहन है पुष्पेंद्र की शादी नहीं हुई थी। पुष्पेंद्र का एक बड़ा भाई है रूपेंद्र है जो, जिसकी पीपला बस स्टेंड के पास परचून की दुकान है। साथ ही पुष्पेंद्र की एक 18 साल की छोटी बहन है। जिसकी शादी नहीं हुई है। पिता विजय सिंह एक किसान हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *