ब्यावर में पेड़ में लगी रहस्यमय आग:लपटें और धुआं उठता देख लोगों ने दमकल बुलाई

ब्यावर में सुनारान चौपड़ स्थित जाजू टावर के बाहर गुरुवार देर रात एक पेड़ में रहस्यमय तरीके से आग लग गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन शुक्रवार सुबह उसी पेड़ से दोबारा धुआं उठता देखा गया। देर रात पेड़ से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत अल्पकालिक रही। शुक्रवार सुबह एक बार फिर उसी पेड़ से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई। क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई कि पेड़ के भीतर अब भी सुलगन बनी हुई है, जिससे दोबारा आग भड़कने का खतरा हो सकता है।
इस मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा रहस्यमय आग के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *