मंडल के नैनपुर में सिविल अस्पताल के पास दिखा तेंदुआ:बालाघाट मार्ग पर कार सवार व्यवसायी ने बनाया VIDEO; वन विभाग अलर्ट

मंडला जिले के नैनपुर नगर में गुरुवार देर रात बालाघाट मार्ग पर एक तेंदुआ देखा गया। बालाघाट से नैनपुर लौट रहे एक व्यवसायी ने सिविल अस्पताल और फॉरेस्ट गेट के पास सड़क किनारे तेंदुए को देखा। व्यवसायी ने सतर्कता बरतते हुए अपनी गाड़ी रोक दी और सुरक्षित दूरी से तेंदुए का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। रहवासियों को किया अलर्ट नैनपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय जंभारे ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की मौजूदगी की सूचनाएं मिलती रही हैं। हालांकि, वन विभाग की गश्त के दौरान अभी तक उस इलाके में तेंदुए के पगमार्क नहीं मिले हैं। जंभारे ने बताया कि वर्तमान में वन विभाग द्वारा ‘ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप 2.0’ चलाया जा रहा है। इसके तहत दिन और रात दोनों समय सघन गश्त की जा रही है। साथ ही, आसपास के ग्रामीणों और नगरवासियों को सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से रात में बाहर न निकलने और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *