जालंधर के अलावलपुर में पुलिस मुठभेड़:एक आरोपी घायल, पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराया भर्ती

जालंधर के पास अलावलपुर रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की बाजू में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया आरोपी लवप्रीत उर्फ लभी पिछले महीने एक पेट्रोल पंप पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में वांछित था। गश्त के दौरान हुई मुठभेड़ जानकारी के अनुसार, अलावलपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। जब वे अलावलपुर से गांव डोला की ओर जा रहे थे, तभी सामने से एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने की कोशिश की और पास के एक खाली प्लॉट की तरफ मुड़ गया। बारिश के कारण फिसली बाइक आज इलाके में हो रही बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिससे आरोपी की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी की बाजू में जा लगी। आरोपी की पहचान और बरामदगी पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत काबू कर लिया। उसकी पहचान भुलत्थ निवासी लवप्रीत उर्फ लभी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुरानी रंजिश और पेट्रोल पंप कांड लवप्रीत उर्फ लभी 19 दिसंबर को किशनगढ़ चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर हुई बड़ी वारदात में शामिल था। वहां कॉलेज की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें 3 कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने करीब 15 राउंड गोलियां चलाई थीं। पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां उस गोलीबारी में गुरप्रीत गोपी और सौरव नाम के दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपियों, जतिंदर और रक्षित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी थी। लवप्रीत तभी से फरार चल रहा था, जिसे आज पुलिस ने दबोच लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *