जोधपुर में देर रात सड़क हादसा सामने आया है। शहर के राईकाबाग पुलिया के पास बालसमंद में एक इवेंट से लौट रही एक इवेंट कंपनी की पिकअप पुलिस से टकराकर खाई में पलट गई। पिकअप ताज हरि महल की ओर जा रही थी। जिसमें इवेंट का सामान भरा हुआ था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद उदय मंदिर थाने के हेड कांस्टेबल किशोर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और माइक से अनाउंसमेंट कर भीड़ को नियंत्रित किया। ड्राइवर और उसके साथ बैठे मेहराज को मामूली चोटें आईं, लेकिन जान को कोई गंभीर खतरा नहीं हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति संभाल ली। इधर इस हादसे की जानकारी जयपुर स्टेट कंट्रोल रूम तक पहुंच गई। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को क्रेन से हटवाया। बताया जा रहा है कि तेज स्पीड के चलते पिकअप अनबैलेंस होकर खाई में गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।


