बुरहानपुर में लड़कियों को मिलेगा फ्री ड्राइविंग लाइसेंस:24-25 जनवरी को ट्रैफिक पुलिस थाने में शिविर, आधार कार्ड, फोटो और मोबाइल नंबर लेकर पहुंचें

बुरहानपुर पुलिस सड़क सुरक्षा अभियान के तहत महिलाओं और 18 वर्ष से अधिक आयु की बच्चियों के लिए निःशुल्क टू-व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन कर रही है। यह दो दिवसीय शिविर 24 और 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह पहल पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में की जा रही है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल का मार्गदर्शन भी शामिल है। शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ के संदेश को बढ़ावा देना है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट
शिविर का आयोजन यातायात थाना (ट्रैफिक पुलिस) में होगा। यह दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक चलेगा। इच्छुक महिलाएं और बच्चियां निर्धारित तिथियों पर उपस्थित हो सकती हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा। फ्री में 18 साल से ऊपर की लड़कियों का बनेगा लाइसेंस
यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क है और विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चियों के लिए है। पुलिस ने सभी पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं और सुरक्षित ड्राइविंग नियमों का पालन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *