RTO ई-चालान नाम से भेजी APK फाइल, ठगे 9 लाख:फाइल ओपन करते ही प्रॉपर्टी करोबारी का मोबाइल हुआ हैंग, 23 दिन बाद हुई ठगी

ग्वालियर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां आरटीओ ई-चालान के नाम से भेजी गई एक एपीके (APK) फाइल ने प्रॉपर्टी कारोबारी को करीब 9 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा दिया। हैरानी की बात यह रही कि ठगी की यह रकम फाइल ओपन करने के 23 दिन बाद खाते से निकाली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है। यहां आर्मी स्कूल के पास रहने वाले 37 वर्षीय विजय सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण यादव प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। व्यापार के लेन-देन के लिए वह अपनी पत्नी के बैंक अकाउंट का उपयोग करते हैं, जिसमें उनका ही मोबाइल नंबर लिंक है। ई-चालान फाइल खोलते ही मोबाइल हैंग विजय सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 की शाम उनके वॉट्सऐप पर “RTO ई-चालान” के नाम से एक एपीके फाइल आई। उन्हें लगा कि किसी चौराहे पर अनजाने में ट्रैफिक नियम तोड़ा होगा, इसलिए चालान देखने के लिए उन्होंने फाइल डाउनलोड कर ओपन कर दी। फाइल खुलते ही मोबाइल हैंग हो गया। करीब 7 से 8 मिनट बाद मोबाइल अपने आप सामान्य हो गया। विजय ने इसे नेटवर्क की समस्या मानकर नजरअंदाज कर दिया, क्योंकि उस समय कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई नहीं दी। 23 दिन बाद खाते से निकले लाखों रुपए इस घटना के ठीक 23 दिन बाद 16 जनवरी को विजय के मोबाइल पर उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट से जुड़े लगातार ट्रांजेक्शन मैसेज आने लगे। मैसेज देखते ही उन्हें ठगी का अंदेशा हुआ और वे तुरंत बैंक पहुंचे। बैंक से मिली जानकारी में सामने आया कि उनके मोबाइल के जरिए पत्नी के अकाउंट से अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए हैं। ठगों ने 4 लाख 49 हजार, 3 लाख, 45 हजार 522 और 1 लाख 50 हजार 660 रुपए कुल करीब 9 लाख रुपए विभिन्न बैंकों में आईएफएससी कोड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। अकाउंट ब्लॉक कराया, जीरो पर FIR दर्ज घटना की जानकारी मिलते ही विजय सिंह ने तुरंत बैंक में अकाउंट ब्लॉक कराया और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन से शिकायत जीरो पर एफआईआर के रूप में दर्ज कर मुरार थाने भेजी गई, जहां पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का बयान मुरार थाना पुलिस ने बताया कि“आरटीओ ई-चालान के नाम से एक एपीके फाइल भेजकर ठगों ने युवक के मोबाइल में मैलवेयर डाल दिया। इसी के जरिए बैंक अकाउंट से करीब 9 लाख रुपए की ठगी की गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।” साइबर अलर्ट पुलिस और साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *