सीधी में बस ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों से मारपीट, VIDEO:अकोरी में 407 वाहन की टक्कर के बाद महिलाओं से भी झूमाझटकी

सीधी जिले के ग्राम अकोरी में गुरुवार दोपहर एक बस के ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान महिलाओं के साथ भी झूमाझटकी की गई। इसका वीडियो देर शाम सामने आया है। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई थी। जानकारी के अनुसार, परिहार कंपनी की आस्था ट्रेवल्स की बस सीधी से रीवा की ओर जा रही थी। ग्राम अकोरी के पास एक 407 वाहन ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों ने विरोध जताया, जिस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। ऐसे बने विवाद की स्थिति बहस के बाद जब दोनों वाहन आगे बढ़ने लगे, तभी 407 वाहन के ड्राइवर ने अपने परिचितों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर पहुंचे और बस को जबरन रुकवा लिया। इसके बाद बस के ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी गई। बस में सवार महिलाओं ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की। ड्राइवर और कंडेक्टर नहीं थी गलती घायल फरियादी सनी सिंह (पिता स्वर्गीय शिवनारायण सिंह) ने बताया कि उन्होंने बस ड्राइवर और कंडक्टर के साथ हो रही मारपीट का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि ड्राइवर-कंडक्टर की कोई गलती नहीं थी, लेकिन इसी बात पर आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट की धाराओं में केस मामले को लेकर थाना प्रभारी चुरहट दीपक सिंह बघेल ने बताया कि मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि यह घटना गुरुवार की है और शाम करीब 7 बजे रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इनके खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने घायल फरियादी सनी सिंह की रिपोर्ट के आधार पर राजन यादव, आशीष यादव, सूरज यादव सहित अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *