रायगढ़ में असिस्टेंट इंजिनियर ने लगाई फांसी:JSW के हॉस्टल के कमरे में लटके मिली लाश, पुलिस कारणों का पता लगाने में जूटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में JSW कंपनी के हॉस्टल में एक असिस्टेंट इंजिनियर युवती ने फांसी लगा ली। देर शाम उसके कमरे में लाश देखी गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर की रहने वाली खुशबू चौबे 25 साल नहरपाली स्थित JSW पावर प्लांट के एसएमएस विभाग में असिस्टेंट इंजिनियर के पद पर काम करते हुए वहीं हॉस्टल में रह रही थी। गुरूवार की देर शाम को उसका कमरा काफी देर तक नहीं खुला, तो हॉस्टल में रहने वाले अन्य स्टाप उसका दरवाजा खटखटाए। दरवाजा नहीं खुलने पर किसी तरह दरवाजा खोला गया। तब उन्होंने देखा कि खुशबू फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद मामले की जानकारी भूपदेवपुर पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मरच्युरी कक्ष में भेजवाया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं
इस संबंध में भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि खुशबू साल 2024 से यहां पदस्थ थी और गुरूवार की दोपहर में उसने अपने परिजनों से मोबाईल पर बातचीत भी की थी। फिलहाल मामले में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जूटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *