पानी शुद्ध करने कुओं में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव

बैकुंठपुर | कोरिया जिले की ग्राम पंचायत जिल्दा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंटेलीपारा स्थित कुआं में ब्लीचिंग पाउडर का घोल डाला गया, जिससे पानी को अस्थायी रूप से स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलती है। फरवरी मार्च से शुरू होने वाले गर्मी के मौसम को ध्यान मंे रखते हुए पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, स्वच्छता बनाए रखने और मौसमी व जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में नल कनेक्शन, पाइपलाइन और पानी की टंकी का निर्माण पहले ही हो चुका है, लेकिन अब तक यहां घरों में पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *