सिंगरौली में प्रेमी युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा:प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा, युवती की शादी कहीं और तय होने से नाराज

सिंगरौली के देवसर थाना क्षेत्र के धनहा गांव में शुक्रवार को एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की मांग है कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर आकर उससे शादी के लिए सहमति नहीं देती, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस घटना के बाद टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक सूचना मिलने पर जियावन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। टावर पर चढ़े युवक की पहचान रवि कुशवाहा के रूप में हुई है। वह धनहा गांव निवासी दादू लाल कुशवाहा का बेटा और गंगा कुशवाहा का पौत्र है। युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से नाराज है युवक स्थानीय लोगों के मुताबिक, रवि का एक युवती से प्रेम संबंध है। परिजनों द्वारा युवती की शादी कहीं और तय किए जाने से वह नाराज था। इसी नाराजगी के चलते युवक ने आज सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। वह लगातार अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा है। प्रेमिका को बुलाने की मांग पर अड़ा है युवक नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग पर अड़ा हुआ है। उसका कहना है कि प्रेमिका के शादी के लिए सहमत होने तक वह नीचे नहीं उतरेगा। यदि कोई पुलिसकर्मी ऊपर चढ़ने का प्रयास करता है, तो युवक नीचे कूदने की धमकी दे रहा है। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और युवक को सुरक्षित बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *