चंडीगढ़ में तेज बारिश के बाद गिरी छत:3 छोटे बच्चे घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, आसपास के लाेगो ने निकाले बाहर

चंडीगढ़ के मनीमाजरा के गोविंदपुर इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया। गोविंदपुर स्थित अचानक एक मकान की छत गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद तीन छोटे बच्चे मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।घायल बच्चों को तुरंत मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। एक बच्चे की हालत सीरियस बताई जा रही है प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मकान काफी पुराना था और हाल ही में हुई बारिश के कारण उसकी हालत कमजोर हो गई थी, जिससे छत गिरने की आशंका जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *