जालंधर के प्रीत नगर में मनियारी दुकान में चोरी:दुकान के ताले तोड़े कर 50 हजार की नकदी और चांदी लेकर हुए फरार, जांच जारी

जालंधर के लोडवाली रोड स्थित प्रीत नगर में देर रात चोरों ने एक मनियारी (जनरल स्टोर) की दुकान के शटर तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी और 6 तोले चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बरसात और अंधेरे का फायदा उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। जालंधर में चोरी की बढ़ती वारदातों ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला लोडवाली रोड की गली नंबर 2, प्रीत नगर का है, जहां देर रात चोरों ने मनमोहन सिंह की मनियारी की दुकान को अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान के एक तरफ के शटर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकानदार मनमोहन सिंह के अनुसार, उन्हें घटना का पता आज सुबह तब चला जब वह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान से हार तैयार करने के लिए रखी गई 40 हजार रुपये की नकदी, तिजोरी में रखे 10 हजार रुपये और करीब 6 तोले चांदी का कड़ा चुरा लिया है। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना थाना बारादरी की पुलिस को दी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि चोर काफी शातिर थे। वारदात को अंजाम देने के बाद, पकड़े जाने के डर से चोरों ने साथ वाली दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। मौके पर पहुंची थाना बारादरी की पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है। पुलिस अब दुकान के डीवीआर (DVR) और आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *