जबलपुर में 121 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे:निकाह भी होंगे; केंद्रीय मंत्री-सीएम होंगे शामिल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह में हो रहे हैं विवाह

जबलपुर में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह और निकाह होना है, जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कई सांसद और विधायक शामिल होंगे। शहर के शहर के गैरीसन मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए करीब एक एकड़ में टेंट लगाकर सजाया गया है। मंच पर केंद्रीय मंत्री और सीएम के साथ नवविवाहित जोड़े भी रहेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग 118 मंडप बनाए गए है, इसके साथ ही मुस्लिम रीति रिवाज से होने वाले तीन निकाह की भी व्यवस्था की गई है। नवविवाहित जोड़ों के लिए मंडप बनाए गए है, जहां ये सात फेरे लेंगे। विवाह कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल जाकर उस स्थान पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जहां पर कि कभी शहीद सुभाषचंद्र बोस ने सजा काटी थी। इसके बाद दोनों ही नेता बंगाली क्लब होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को गौरीघाट में होने वाली महाआरती में शामिल होंगे। निगम अध्यक्ष रिंकू विज का कहना है कि नगर निगम जबलपुर यह आयोजन कर रहा है। इस दौरान 118 जोड़ों का विवाह और 3 का निकाह होगा। विवाह के बाद मुख्यमंत्री मंच से ही सिंगल क्लिक से 49000 रुपए प्रत्येक जोड़े को देंगे, जो सीधे उनके अकाउंट में आरटीजीएस से पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि दुल्हन को चांदी का मंगलसूत्र दिया जाएगा, जिस पर सोने का पानी चढ़ा रहेगा। इसके अलावा गिफ्ट हैंपर, कपड़े दिए जा रहे हैं। 121 शादियों के लिए 121 घोड़े और विवाह संपन्न कराने के लिए 121 पंडित भी होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में घराती और बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *