शिक्षकों पर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया दबावपूर्ण:जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने बयान जारी कर वापस लेने की मांग की

सूरजपुर में स्कूली बच्चों के कांग्रेस नेता के दौरे के दौरान नारेबाजी करने के मामले में शिक्षकों पर हुई कार्रवाई को कांग्रेस ने ‘दबावपूर्ण’ बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने इस कार्रवाई को गलत ठहराते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। यह घटना बीते दिनों रामानुजनगर ब्लॉक के गणेशपुर में हुई थी। कांग्रेस नेता के दौरे के समय स्कूली बच्चों ने रैली देखते हुए नारे लगाए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग के सरगुजा संभाग संयुक्त संचालक ने गणेशपुर के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया था। जबकि दो अन्य शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने इस मामले में प्रशासन और भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे लंच टाइम में बाहर निकले और ‘हसदेव बचाओ’ के नारे लगाए, तो इसमें शिक्षकों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि लंच टाइम में बच्चों पर कौन प्रतिबंध लगाता है। सिंह ने भाजपा पर दबावपूर्ण कार्रवाई कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिक्षकों पर हुई कार्रवाई को तत्काल वापस लेने की मांग की है।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि यह कार्रवाई वापस नहीं ली जाती है, तो पार्टी आंदोलन और प्रदर्शन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *