इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में पाइप फैक्ट्री में आग:3 फायर ब्रिगेड मौके पर, प्लास्टिक के चलते तेजी से भड़क रही आग

छिंदवाड़ा शहर के इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। शुक्रवार को आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास स्थित अन्य बड़ी इंडस्ट्री में भी हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं 3 किलाेमीटर दूर से दिख रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते थे, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई और उस पर नियंत्रण पाना फायर ब्रिगेड के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। प्लास्टिक सामग्री अधिक होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *