फाजिल्का में चाइना डोर से कटा युवक का गला:15 टांके लागे, बाइक से जा रहा था, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

फाजिल्का जिले के अबोहर में बसंत पंचमी के दिन चाइना डोर के खुलेआम इस्तेमाल का एक और गंभीर मामला सामने आया है। जहां पंजपीर नगर के रहने वाले 27 वर्षीय भूपेन्द्र चाइना डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि भूपेन्द्र के गले में चाइना डोर से गहरे घाव हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनके गले में 15 टांके लगाए। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। गले में फंस गई चाइना डोर जानकारी के अनुसार, भूपेन्द्र अपने पिता मदन लाल को बाइक पर अबोहर बस स्टैंड से घर ला रहे थे। धर्मनगरी गली नंबर 7 के पास से गुजरते समय अचानक सड़क पर लटकी चाइना डोर उनके गले में फंस गई। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल तेज धार वाली डोर से उनका गला कट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घायल भूपेन्द्र को उनके पिता मदन लाल ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *