बैकुंठपुर | विगत दिवस शासकीय नर्सिंग कॉलेज बिलासपुर के सिम्स ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय बाल चिकित्सा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए नर्सिंग और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ-साथ कोरिया जिले के राजवाड़े नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी सम्मेलन में शामिल होकर जिले का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में एम्स सहित प्रतिष्ठित संस्थानों के वरिष्ठ प्रोफेसरों व विशेषज्ञों ने बाल चिकित्सा नर्सिंग, बाल स्वास्थ्य देखभाल और आधुनिक तकनीकों पर विस्तृत व्याख्यान दिए गए। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर चर्चा आकर्षण का केंद्र रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि एआई के माध्यम से बाल चिकित्सा नर्सिंग को कैसे अधिक प्रभावी, सटीक और सुरक्षित बनाया जा सकता है। इसके साथ ही एआई से जुड़ी नैतिक, कानूनी व सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।


