बसंत पंचमी आज, स्कूलों में ज्ञान की देवी सरस्वती की होगी पूजा-अर्चना

भास्कर न्यूज | पटना बसंत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी को पटना क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में माता सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ वार्षिक उत्सव और बसंत पंचमी महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक उत्साह से भाग लेंगे। पटना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव का आयोजन प्रातः 11 बजे से होगा। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह मुख्य अतिथि और उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पीएस एकेडमी में बसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राएं और स्टाफ माता सरस्वती की आराधना में शामिल होंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल में होने वाले वार्षिक उत्सव में विधायक भैया लाल राजवाड़े मुख्य अतिथि होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *