अध्यात्म की ऊर्जा से मनुष्य को ​जीवन में मिलती है शांति: दीपक

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के गोधनपुर मोहल्ले स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित शतचंडी महायज्ञ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुरूप सहभागिता कर रहे हैं। शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिवस चित्रकूट से पधारे आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि संसार का समस्त वैभव और भौतिक सुख एक ओर रख दिए जाएं और दूसरी ओर अध्यात्म ऊर्जा को रखा जाए, तो जो शांति अध्यात्म से प्राप्त होती है, वह संसार के किसी भी वैभव से संभव नहीं है। 27 जनवरी को पूर्णाहुति आयोजकों ने श्रद्धालुओं से माघ माह की गुप्त नवरात्रि के शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ से जुड़ने की अपील की है। इस विशाल हवनात्मक शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति 27 जनवरी को शाम 6 बजे होगी। इस अवसर पर सिद्ध किए हुए 551 रुद्राक्षों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *