बैकुंठपुर | स्थानीय नागरिकों के सामूहिक प्रयास से बैकुंठपुर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्रेमाबाग की प्राण-प्रतिष्ठा 7 फरवरी को भव्य रूप से की जाएगी। लगभग दस वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह भक्ति और आस्था का केंद्र बनकर तैयार हुआ है। आयोजन समिति के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने व्यापक तैयारी की जा रही है। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय रहेगा। श्रद्धालुओं की सेवा, व्यवस्था और संचालन में सभी भक्तों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की गई है।


