भाटापारा में बकुलाही गांव के स्पंज आयरन प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा ब्लास्ट हुआ। इसमें झुलसकर 6 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक बिहार के रहने वाले हैं, जो यहां रोजी-रोटी के लिए आए थे। 5 अन्य घायल भी हैं, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया है। इनमें 2 की हालत नाजुक बताई जारही है। मृत और घायल मजदूरों में किसी ने भी सेफ्टी सूट नहीं पहना था। घटना के बाद प्रशासन ने प्लांट सील कर जांच शुरू कर दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने भी घटना पर दुख जताते हुए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। स्टील स्पंज आयरन प्लांट में जोरदार धमाके के साथ हुए इस ब्लास्ट की आवाज और यहां से उठने वाले काले धुएं का गुबार काफी दूर तक सुना और देखा गया। अफरा-तफरी के साथ प्लांट में चीख-पुकार मची, तो आसपास के लोग प्लांट की ओर दौड़े। 5 श्रमिक घायल अवस्था में मिले, जबकि 6 लापता थे। शेष|पेज 3 स्क्रबर को मार रहे थे रॉड, इसी से हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है प्रशासन ने अपनी जांच में पाया कि वेट स्क्रबर से डस्ट झाड़ने के लिए यहां हैमरिंग की जा रही थी। श्रमिक लोहे की रॉड मारकर डस्ट झाड़ रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि आयरन ओर को स्पंज आयरन बनाने के प्रोसेस में ज्वलनशील मोनो कार्बन समेत कई गर्म गैस और बड़ी मात्रा में राख निकलती है। डस्ट सेटलिंग चेंबर से होते हुए गैस और राख वेट स्क्रबर में पहुंचती है, जहां इसे पानी के जरिए धोकर और ठंडा किया जाता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्लांट में वेट स्क्रबर की नियमित सफाई नहीं हो रही थी।


