जयपुर में नाबालिग को परेशान करने वाला हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार:परिचित के फ्लैट पर ले जाने का दबाव बना रहा था, क्रिकेट में आगे बढ़ाने का झांसा दिया

जयपुर में नाबालिग छात्रा को परेशान करने के मामले में हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया। सस्पेंड चल रहा था आरोपी बिंदायका पुलिस ने बताया- पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सस्पेंड चल रहा था। पीड़ित को क्रिकेट में आगे बढ़ाने की मदद के बहाने परेशान कर रहा था और फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाया था। पीड़ित को कहा कि टैलेंट से आगे नहीं बढ़ते। समय के साथ चलना पड़ता है। नाबालिग को अपने परिचित के फ्लैट पर चलने का दबाव भी बनाया। परेशान होकर नाबालिग छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद बिंदायका थाने मामला दर्ज करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *