फाजिल्का में SSP ने रेजिडेंट कॉलोनी में की चेकिंग:किराए पर रहने वालों से पूछताछ, मकानों की तलाशी ली, मालिकों को दी हिदायत

फाजिल्का में पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अब रेजिडेंशियल इलाकों में भी सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ एमआर एन्क्लेव पहुंचकर किराएदारों की जांच की और उनसे विस्तार से पूछताछ की। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत गैंगस्टरों और उनके मॉड्यूल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। फाजिल्का में विशेष रूप से शहर, अबोहर और जलालाबाद क्षेत्रों में यह अभियान सक्रिय है। मकान मालिकों को दी चेतावनी उन्होंने मकान मालिकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किराए पर मकान देने से पहले किराएदारों के वैध पहचान पत्र जरूर जांचें और उनकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें। यदि कोई मकान मालिक बिना पहचान पत्र के किसी को मकान किराए पर देता है और इसकी सूचना पुलिस को नहीं देता, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा पर्चा दर्ज किया जाएगा। ऑपरेशन में लगाई गई पुलिस की 35 टीम एसएसपी ने बताया कि स्थानीय लोग पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। इस ऑपरेशन में फाजिल्का जिले में करीब 35 से 40 पुलिस टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। यदि जांच के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामग्री बरामद होती है, तो इसकी जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *