हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से 300 होंगे शामिल:27 को रवाना होगी द्वारका और सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन

राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत द्वारका और सोमनाथ के लिए एक विशेष ट्रेन 27 जनवरी को रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 10.50 बजे चलेगी, जिसमें कुल 970 तीर्थ यात्री सफर करेंगे।
देवस्थान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इन यात्रियों में हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से 300, बीकानेर रेलवे स्टेशन से 350 और भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन से 320 यात्री शामिल होंगे। यात्रियों को संबंधित रेलवे स्टेशनों पर समय पर पहुंचने के लिए पूर्व सूचना दी जा रही है, ताकि यात्रा संबंधी सभी औपचारिकताएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकें। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के यात्रियों को सुबह 6 बजे हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।
बीकानेर और चूरू जिले के यात्रियों को 11 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पर रिपोर्ट करना है, जबकि जोधपुर डिवीजन के यात्रियों को दोपहर 2 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा। सभी यात्रियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, प्रमाणित चिकित्सा प्रमाण पत्र, मूल आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री लाने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *