सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों हरे पेड़ काटने की होड़ मची हुई। पहले सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के नाम पर दशहरा मैदान में पेड़ काटे गए। वहीं अब आलनपुर से हम्मीर सर्किल तक हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। जो कि सरकार के पर्यावरण संरक्षण के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। सवाई माधोपुर शहर में आलनपुर सर्किल से हम्मीर सर्किल के बीच सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यह कटाई PWD ( सार्वजनिक निर्माण विभाग ) की ओर से करवाई जा रही है। जिससे सड़क के दोनों तरफ विस्तार किया जा सके और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। जहां सरकार लगातार पौधारोपण और पर्यावरण बचाने के संदेश दे रही है। वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की आड़ में सालों पुराने पेड़ों की निर्ममता से कटाई की जा रही है। जो कि गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यह बोले, जिम्मेदार अधिकारी मामले को लेकर नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र कुमार जिंदल का कहना कि सड़क का काम PWD की ओर से करवाया जा रहा है तो पेड़ उनकी ओर से ही काटे गए होंगे। वहीं PWD के SE गोविंद मीणा का कहना है कि सड़क विस्तार के लिए यह पेड़ काटे जा रहे हैं। एक पेड़ काटने पर पांच पेड़ लगाए जाएंगे। पेड़ काटने की अनुमति सवाई माधोपुर तहसीलदार से ली गई है।


