कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी; झारखंड में असर:कांके का पारा 2.4 और नामकुम-मैक्लुस्कीगंज का 2.5 डिग्री पहुंचा, 20-21 को बारिश

पूरा झारखंड इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड झेल रहा है। कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी का राज्य में सीधा असर हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी राज्य में इस शीतलहर का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रांची में रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कांके का पारा 2.4 और नामकुम-मैक्लुस्कीगंज का 2.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। रांची का पारा 2.8 डिग्री गिरकर 7.6 डिग्री पर पहुंच गया है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पहली बार ऐसी ठंड मौसम विभाग के पिछले सालों के आंकड़े को देखें तो पिछले चार साल में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पहली बार ऐसी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। तापमान गिरने से रांची के कांके, मैक्लुस्कीगंज, नामकुम सहित अन्य क्षेत्रों में खेतों में पुआल और पेड़-पत्तों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं। कनकनी में काफी बढ़ोतरी हो गई है। शीत लहर का यलो अलर्ट जारी इधर, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में शीत लहर से जन-जीवन हलकान हो रहा है। मौसम विभाग ने इन जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बढ़ती ठंड का असर ऐसा है कि गढ़वा का पारा 4 डिग्री तो खूंटी-लोहरदगा का 4.1 और जगन्नाथपुर का 4.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवा से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बर्फीली हवा से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। राज्य के 22 जिलों का पारा 10 डिग्री से ​नीचे आ गया है। कुछ जिलों में 5 डिग्री के नीचे है। 16 दिसंबर को भी ठंड रहेगी। हालांकि, इसके बाद शीत लहर चलने की संभावना नहीं है। 17 दिसंबर से तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। कल से छाएंगे बादल, 20-21 को बारिश आईएमडी के अनुसार अगले सप्ताह से मौसम फिर बदलाव दिखेगा। 17 दिसंबर से रांची सहित राज्य के अधिकतर हिस्से में बादल छाएंगे। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और ठंड में कुछ कमी आएगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 20 और 21 दिसंबर को रांची सहित राज्य भर में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साल की विदाई कड़ाके के ठंड के बीच गुजरेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *