मृतक के परिजनों को 15 लाख देने पर सहमति

भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला के कमता स्थित ब्रह्मपुत्रा मेटालिक्स प्रालि में विगत 8 अक्टूबर को बड़की कोइया निवासी पोदो महतो पिता दीनू महतो काम के दौरान झुलसकर बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसका इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में किया जा रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत शुक्रवार रात को अस्पताल में ही हो गई। जिसके बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से अपनी कुछ शर्तें रखी। जिसका फैक्ट्री प्रबंधन को कोई असर नहीं पड़ा। मायूस परिजनों ने इसकी सूचना जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं को दी। सूचना पर जिले के सभी जेएलकेएम कार्यकर्ता शव के साथ फैक्ट्री गेट के समक्ष दिनभर मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन प्रदर्शनकारियों से कोई वार्ता नहीं की। इसके बावजूद इतनी ठंड में भी प्रदर्शनकारी रातभर जमें रहे। सुबह रविवार को विधायक ममता देवी, जिप सदस्य जलेश्वर महतो, बीडीओ सुधा वर्मा, जेएलकेएम के मांडू विधानसभा प्रत्याशी बिहारी महतो, केंद्रीय महामंत्री संतोष चौधरी के समक्ष वार्ता हुई। जिसमें फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा 15 लाख रुपए, मृतक की पत्नी को नौकरी, बच्चों की पढ़ाई का खर्च व बच्चों के बालिग होने पर मां के स्थान पर नौकरी देने की बात पर सहमति बनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *