दारोगा को नशा सुंघाकर मोबाइल व एटीएम चुराया, खाते से निकाले 1.12 लाख

रांची | पूर्वी सिंहभूम में पदस्थापित दारोगा मनोज टोप्पो को नशा सुंघाकर एक अनजान व्यक्ति ने मोबाइल व एटीएम चुरा लिया। फिर उनके खाते से 1.12 लाख रुपए निकाल लिए। घटना पुरुलिया रोड की है। दारोगा मनोज टोप्पो ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि वे ऑटो से उतरकर पैदल जा रहे थे। एक अनजान व्यक्ति उनके पास आया। उसने अपना रूमाल निकाल कर उनके चेहरे के सामने झाड़ा। इससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद उनका मोबाइल व एटीएम चुरा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *