फाजिल्का में दंपति सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, अबोहर पुलिस की कार्रवाई

फाजिल्का जिले के अबोहर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक दंपत्ति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यह कार्रवाई अबोहर के इंदिरा नगरी इलाके में की गई। बता दे कि थाना नंबर एक की पुलिस टीम कल रात गश्त पर थी, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी। मुखबिर ने बताया कि इंदिरा नगर की रहने वाली रेखा रानी और उनके पति कुलवंत सिंह, घटियांवाली अरनीवाला का रहने वाला गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर हेरोइन बेचते हैं। तीन आरोपी गिरफ्तार सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह बाइक पर रेखा रानी के घर हेरोइन सप्लाई करने आ रहा है। पुलिस टीम ने इंदिरा नगरी की गली नंबर 6 में तीनों को काबू कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 40 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों रेखा रानी, कुलवंत सिंह, और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस गौरतलब है कि हाल ही में आईजी के नेतृत्व में चलाए गए कासो ऑपरेशन के तहत शहर में नशा तस्करों के घरों पर जांच की गई थी। उस समय पुलिस को इन आरोपियों के बारे में इनपुट मिला था, जिसके बाद पुलिस ने इस क्षेत्र में मुखबिर तैनात किए थे। अब पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उनसे आगे की पूछताछ की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *