खड़गपुर | कोतवाली थाना अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के वार्ड नंबर 9 के राजा बाजार इलाके में स्थित राजापुकुर नामक एक तालाव में एक मारुति वैन गिर गयी। वैन में मौजूद चालक और खलासी को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित पहले ही निकाल लिया था। जानकारी हो कि शनिवार की देर रात मारुति वैन का चालक शराब के नशे में धुत था। तालाव के सामने से मारुति वैन को घुमाने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। वैन अनियंत्रित होकर तालाव में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तालाव में उतरकर वैन में फंसे चालक और खलासी को किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मेदिनीपुर नगरपालिका को दी गयी। रविवार को मेदिनीपुर नगरपालिका की जेसीबी ने तालाव में गिरे कार को बाहर निकाला। जिससे देखने स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी।


