लुधियाना में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार:2 पिस्तौल और कारतूस बरामद, पहले से दर्ज हैं केस, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

लुधियाना जिले के थाना सिधवां बेट पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ पम्मा गांव अक्कूवाल और जगजीत सिंह जग्गी गग्ग कलां, सिधवां बेट के रहने वाले के रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि उनसे गहन पूछताछ की जा सके। वारदात को अंजाम देते की फिराक में थे इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिधवां बेट के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ नहर पुल सिधवां बेट के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सभी युवक अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई सूचना के अनुसार, आरोपी सिधवां बेट से नकोदर रोड पर पड़ने वाले पुल के पास सेम नाला के निकट किसी साथी का इंतजार कर रहे थे।सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और आरोपियों को काबू कर लिया। अवैध हथियार और कारतूस बरामद तलाशी के दौरान गुरजंट सिंह के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं, उसके साथी जगजीत सिंह से एक 32 बोर का रिवाल्वर और कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पहले से दर्ज हैं केस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी गुरजंट के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक मामला वर्ष 2023 में अवैध हथियार रखने का थाना सिधवां बेट में दर्ज है। जगजीत सिंह पर भी वर्ष 2025 में असला एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। हो सकते है कई खुलासे पुलिस का कहना है कि पकड़ गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और संभावित वारदात को लेकर गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *