स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर-VIDEO:10 फीट तक उछला युवक, घटना का CCTV में हुई रिकॉर्ड

जोधपुर में एक तेज स्पीड स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे से बाइक सवार घायल हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें स्कॉर्पियो बाइक को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। इसमें बाइक सवार करीब 10 फुट तक उछल गया था। जानकारी के मुताबिक घटना 20 जनवरी की है। जोधपुर के KN कॉलेज के पास बाइक सवार जा रहा था। तभी तेज स्पीड में आई स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घायल युवक को लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया
स्कॉर्पियो की स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर करीब 10 फीट तक जा गिरा। इसके चलते वो घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहीं घटना का वीडियो सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *