बरनाला जिले के ठीकरीवाला गांव में गुटका साहिब की बेअदबी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गांव की गुरुद्वारा कमेटी से रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी।बरनाला के डीएसपी सतवीर सिंह बैंस और सदर थाने के एसएचओ जगजीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना में दो आरोपी जगवीर सिंह, जो ठीकरीवाला के रहने वाले है, और उसके रिश्तेदार रणदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। जगवीर सिंह बोल और सुन नहीं सकता है। गुरुद्वारा कमेटी ने किया था सम्मानित पुलिस जांच में पता चला कि जगवीर सिंह का चाचा कुलदीप सिंह ही उसे समझ और समझा सकता था। आगे की जांच में सामने आया कि कुलदीप सिंह गांव की कोऑपरेटिव सोसाइटी का सदस्य है। हाल ही में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा पूरी कमेटी को सम्मानित किया गया था, लेकिन कुलदीप सिंह को सम्मानित नहीं किया गया। रंजिश में रची साजिश इसके अलावा, आरोपी का गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष के साथ भी झगड़ा हुआ था।इसी रंजिश के चलते कुलदीप सिंह ने गुरुद्वारा कमेटी को बदनाम करने की साजिश रची। डीएसपी ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह ने इस घटना के लिए शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की बरसी समागम का दिन चुना। गांववालों की समझदारी से टला विवाद उसने अपने भतीजे जगवीर सिंह और रिश्तेदार के लड़के रणदीप सिंह से गुटका साहिब के पवित्र अंग अलग-अलग जगहों पर बिखरवा दिए।डीएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी आपसी रंजिश के चलते सालगिरह के कार्यक्रम के मौके पर पंजाब स्तर पर बदनामी करवाना चाहता था, लेकिन गांववालों की समझदारी के चलते एक बड़ा विवाद टल गया। उन्होंने पुष्टि की कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।


