28 लाख की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घर पर दबिश देकर पकड़ा, 142 ग्राम MDMA बमराद

नागौर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर 28 लाख रुपए की MDMA ड्रग्स के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया। चार गाड़ियों से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर तस्कर को घर से ही दबोच लिया। तलाशी में 142 ग्राम एमडीएम बरामद की गई। ​पुलिस की घेराबंदी और आरोपी की गिरफ्तारी ​नशे के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर तस्कर आशीष गहलोत के घर पर दबिश दी। पुलिस दल चार गाड़ियों के साथ आरोपी के घर पहुंचा और घेराबंदी कर उसे मौके से ही दबोच लिया। नागौर सीओ जतिन जैन ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से 142 ग्राम एमडीएम बरामद हुई। बरामद किए गए इस नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई जा रही है। ​युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहा था तस्कर सीओ जतिन जैन ने मीडिया को बताया- गिरफ्तार आरोपी आशीष गहलोत लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। नागौर शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय था और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अपना निशाना बना रहा था। आरोपी द्वारा शहर के युवाओं को घातक एमडीएमए ड्रग्स की लत लगाई जा रही थी, जो समाज के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों का खुलासा किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *