कपूरथला के डीसी अमित कुमार पंचाल ने आज भलाई विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी योग्य लाभार्थी इस योजना के फायदा से वंचित न रहे। डीसी अमित कुमार ने यह भी बताया कि 30 जनवरी को जालंधर के पीएपी ग्राउंड में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कपूरथला जिले के 1000 विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप से संबंधित गतिविधियों में भाग लेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने दिए अधिकारियों को निर्देश बता दे कि डिप्टी कमिश्नर ने जिला भलाई अधिकारी, शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग को आपसी तालमेल से प्रयास करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी योग्य लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें और शिक्षा प्राप्त कर समाज की प्रगति में अपना उचित योगदान दे सकें।


