तराना में उपद्रव – घरों पर पथराव, दुकान-बस फूंकी:माहौल और बिगड़ा… प्रत्यक्षदर्शी बोले- नकाब पहने थे उपद्रवी, 19 गिरफ्तार

उज्जैन के तराना में गुरुवार रात बजरंग दल के नगर मंत्री सोहिल ठाकुर पर हुए हमले के बाद माहौल बिगड़ गया। शुक्रवार को भी उपद्रव हुआ। इस दौरान घरों पर पथराव, एक दुकान और बस में आग लगाने की घटनाएं सामने आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उपद्रवी नकाब पहनकर आए थे। 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुरुवार रात की घटना के बाद पुलिस ने हालात संभाल लिए थे। हमले को लेकर हिंदुवादी संगठनों ने आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग की। शुक्रवार सुबह नारेबाजी हुई, जबकि दोपहर में तकिया गली के पास घरों पर पथराव से अफरा-तफरी मच गई और लोग घायल हुए। पुलिस ने फोर्स बढ़ाते हुए शाम को फ्लैग मार्च निकाला, लेकिन रात में करीब 9 बजे मदारवड़ से मालीपुरा की और फिर पत्थर बरसे। बस स्टैंड क्षेत्र में भीड़ ने पूर्व पार्षद आजाद खान की स्क्रैप की दुकान और खालिक शाह की बस में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने पूरे क्षेत्र में मोर्चा – प्रदीप शर्मा, एसपी तराना में ही रात रुकेंगे कलेक्टर-एसपी, बोले- उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई होगी
तराना पहुंचे कलेक्टर सिंह और एसपी शर्मा ने रात तराना में ही रुकने का निर्णय लिया और उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा उपद्रवियों की संख्या और बढ़ेगी। सीसीटीवी फुटेज लगातार चैक कर रहे हैं, जिससे उन्हें नामजद चि​ह्नित कराया जा रहा है। जितने भी लोग माहौल खराब कर उपद्रव करने में शामिल हैं, उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *