गुवा के रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई

राजनगर | राजनगर प्रखंड क्षेत्र में विद्यादायिनी माता सरस्वती पूजा का पर्व पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रखंड के विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों और गांवों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। एकेडमिक इंग्लिश हाई स्कूल राजनगर, आरसीएम पब्लिक स्कूल राजनगर, वनांचल नर्सिंग कॉलेज और स्कूल पाटा हेंसल सहित कालाझरना, चांगुवा, बाड़ेडीह समेत अन्य गांवों में सरस्वती पूजा को लेकर विशेष रौनक देखी गई। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं प्रतिमाओं की कलात्मक छटा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सरस्वती पूजा के अवसर पर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर विद्या की देवी माता सरस्वती की आराधना की। खासकर छात्राओं ने रंग-बिरंगी साड़ियां पहनकर पूजा में भाग लिया, जिससे वातावरण और भी उल्लासमय हो गया। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। पूजा आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। नोवामुंडी | मातृ स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल, नोवामुंडी परिसर में रक्त सेवा सदस्य द्वारा समर्पण महा रक्तदान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर कुल 16 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में सरस्वती देवी एकमात्र महिला रक्तदात्री रहीं, जिन्होंने विशेष रूप से सभी को प्रेरित किया। इसके अलावा गोवा के लिए गुरु मेघाहातुबुरु बोलानी एवं नोवामुंडी क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से दीपक ठाकुर, एम.डी. अजीज अहमद, कश्मीर सिंह, मुजाहिद अख्तर, असीम आलम, विवेकानंद सिंह, एम.डी. इरफान एवं जावेद आलम शामिल रहे। कार्यक्रम में टाटा स्टील के सतीश खिलार नायक, रक्तदान समूह के सदस्य फिरोज हुसैन पंडा सहित कई रक्त सेवा सदस्य उपस्थित रहे। रक्तदान के उपरांत सभी रक्तदाताओं के लिए हॉर्लिक्स, बिस्किट एवं अन्य पोषणयुक्त खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई तथा उनका नाम रक्तदान सूची में दर्ज किया गया। रक्त सेवा सदस्य द्वारा इस आयोजन को रतन टाटा जी को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित करते हुए कहा गया कि यह पहल खून के लिए तड़पते मरीजों के जीवन की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गुवा | सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी के सिद्धांतों राष्ट्रवाद, निडरता से देश की आजादी में योगदान के रोचक कहानियां की व्याख्यान कर जवानों में नई ऊर्जा दिया। रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में मुख्य अतिथि आई ओ डब्ल्यू के वरिष्ठ अभियंता रंजीत कुमार ने नेताजी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर सिविल डिफेंस टीम की राष्ट्रवादी कार्यों व रेलकर्मियों को सुरक्षा की प्रशिक्षण देकर जागरूक करने की कार्यों की प्रशंसा की। वरिष्ठ अभियंता उपेन्द्र कुमार ने भी माल्यार्पण कर नेताजी के कार्यो पर प्रकाश डाला। जयंती समारोह में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रंजीत कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता लैंड उपेन्द्र कुमार के साथ एडीईए कार्यालय के लिपिक गण और सिविल डिफेंस के जवान अनिल सिंह कल्याण कुमार साहू, गीताकुमारी, पार्वती, सरस्वती मुर्मू, सत्य प्रकाश बलिराम आलोक कुमार सागर कुमार साहू अमीत कुमार पूरण मुखी विरेन्द्र कुमार मंडल, एस एस पण्डा एव अन्य उपस्थित होकर सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। राजनगर | सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड कार्यालय मैदान में शुक्रवार को प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा जन जागरूकता फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में खेल और सामाजिक संदेश का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस टूर्नामेंट के माध्यम से खेल के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैयां, बीडीओ मलय कुमार, थाना प्रभारी, जिला मोटर यान निरीक्षक सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों व उपस्थित दर्शकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश बैनर, पोस्टर और उद्घोषणा के माध्यम से आमजन तक पहुंचाए गए। एसडीपीओ समीर सवैयां ने कहा कि खेल युवाओं को जोड़ने का सशक्त माध्यम है और इसी माध्यम से सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर जागरूकता फैलाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। चाईबासा | झारखंड सरकार द्वारा शनिवार को मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में चिन्हित किए गए झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में राज्य के मंत्री दीपक बिरूवा, विधायक निरल पूर्ति और विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में सभी झारखंड आंदोलनकारियों को अंचल वार बैठाने का निर्देश दिया है। उक्त जानकारी जिला झारखंड आंदोलनकारियों के संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष आसमान सुंडी ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *