गौतम नगर में 35 लाख से होगा गलियों का निर्माण

जालंधर| वार्ड-60 के गौतम नगर इलाके में 35 लाख रुपए की लागत से गलियों का निर्माण होगा। विकास परियोजना का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गौतम नगर में गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार और निगम की प्राथमिकता शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाना है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। लंबे समय से गौतम नगर की गलियों की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इन गलियों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *