बस्ती नौ हत्याकांड: नौकर साथी संग अंबाला से गिरफ्तार, चोरी की कार और कैश बरामद

जालंधर| पुलिस ने बस्ती नौ स्थित सन-फ्लाई स्पोर्ट्स दुकान में 8.50 लाख रुपए की चोरी और सिक्योरिटी गार्ड की निर्मम हत्या के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सोनू और संदीप (निवासी जालंधर) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जय इंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन्हें अंबाला से जालंधर लाया गया। जानकारी के अनुसार, दुकान में ही काम करने वाले नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। चोरी के दौरान जब आदमपुर निवासी सिक्योरिटी गार्ड अमरजीत सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपितों ने उसकी हत्या कर दी और शव को छत पर स्थित दुकान में छिपाकर शटर गिरा दिया। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अब तक ढाई लाख रुपये और चोरी की कार बरामद की जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *